29 Mar 2024, 13:36:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सांची दुग्ध संघ के उत्पादों की बिक्री बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2020 12:00AM | Updated Date: Nov 17 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सांची दुग्ध संघ के उत्पादों की बढ़ी है। इस वर्ष दीपावली के अवसर पर सांची दुग्ध संघ के कुल  28830 किलो के विभिन्न उत्पादों बिक्री शहर में हुई है। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के सीईओ के.के. सक्सेना ने बताया कि इस दीवाली  में सांची के बने दुग्ध उत्पादों में लोगों ने रुचि दिखाई है, जिससे इस  दिवाली सांची अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा है। इस दिवाली सहकारी दुग्ध संघ  द्वारा बनाये गए पेड़े, मिल्क केक, मावा,  प्रसाद पेड़ा, रसगुल्ले और गुलाब जामुन सहित कुल 28830 किलो से अधिक विभिन्न उत्पादों की रिकॉर्ड बिक्री की गई।
 
गत वर्ष दीवाली पर 19506 किलो सांची के विभिन्न उत्पादों की बिक्री की गई थी। उन्होंने कहा कि संघ ने अपनी कार्यप्रणाली को बदलकर उत्पादों की गुणवत्ता को उच्च स्तर तक  ले जाने में सफलता अर्जित की है। कोविड-19 के दौरान सांची उत्पादों की  आपूर्ति से भी उपभोक्ताओं में भरोसा जागा है। उपभोक्ताओं ने पिछले साल की तुलना में इस वर्ष करीब 10 हजार किलोउत्पादों की खरीदी की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »