29 Mar 2024, 18:02:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे जोड़ने पर पेटीएम वसूलेगा 2% शुल्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 5:02PM | Updated Date: Oct 18 2020 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अब Credit Card से Paytm Wallet में पैसा ऐड करने पर आपको कुछ चार्ज भरना होगा। अभी तक एक महीने में 10 हजार रुपये तक Credit Card से Paytm Wallet में ऐड करने पर कोई चार्ज नहीं लगता था। उससे ज्यादा पैसा ऐड करने पर 2 पर्सेंट का चार्ज लगता था। अब हर अमाउंट पर 2 पर्सेंट का चार्ज जोड़ा जाएगा। Paytm ने इससे पहले 2017 में भी इस तरह का चार्ज लगाया था। हालांकि यूजर्स के विरोध के बाद उसे वापस ले लिया गया था।
 
बता दें कि अगर आप यूपीआई और Debit Card के जरिए Paytm Wallet में फंड ऐड करते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं भरना होगा। यह चार्ज केवल Credit Card से वॉलेट में पैसा ऐड करने पर लगेगा। पेटीएम का कहना है कि हमें बैंक और पेमेंट नेटवर्क को काफी चार्ज पे करना पड़ता है, ऐसे में हमने Credit Card पर यह चार्ज लगाया है।
 
हालांकि पेटीएम Credit Card यूजर्स के लिए एक ऑफर भी चला रही है। अगर आप Credit Card से वॉलेट में फंड ऐड करते हैं तो 50 रुपये से ज्यादा फंड ऐड करने पर 2 पर्सेंट, मैक्सिमम 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। पेटीएम पेमेंट बैंक के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि फिलहाल हमने वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर लगने वाले 5 पर्सेंट चार्ज को माफ कर दिया है। यह फेस्टिव सीजन पर प्रमोशनल ऑफर है। पेटीएम ने इससे पहले 2017 में भी इस तरह का चार्ज लगाया था। हालांकि यूजर्स के विरोध के बाद उसे वापस ले लिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »