24 Apr 2024, 21:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 14वें दिन स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 11:54AM | Updated Date: Oct 16 2020 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार को लगातार 14 वें रोज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 24 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
 
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल  87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल  76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों  पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। 
(कीमत रुपये प्रति लीटर में....
शहर              डीजल    पेट्रोल
दिल्ली           70.46 81.06
मुंबई              76.86  87.74
कोलकाता  73.99      82.59
चेन्नई          75.95  84.14
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »