25 Apr 2024, 18:38:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार नये शिखर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2020 1:14PM | Updated Date: Oct 11 2020 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में बड़ी बढ़ोतरी के दम पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह तीन अरब डॉलर घटकर 542.02 अरब डॉलर पर रहा था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.10 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 503.05 अबर डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 48.6 करोड़ डॉलर चढ़कर 36.49 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पास आरक्षित निधि 2.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.63 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.48 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »