28 Mar 2024, 23:05:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी के बढ़े भाव - जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2020 4:58PM | Updated Date: Oct 6 2020 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के बीच आज घरेलू वायदा बाजार में भी इनमें बढ़त रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.80 डॉलर चढ़कर 1,913.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,919 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट में 24.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी से सोने में तेजी रही। हालांकि कोविड-19 संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पीली धातु की बढ़त सीमित रही। 
 
घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना वायदा 154 रुपए यानी 0.30 प्रतिशत चढ़कर 50,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना मिनी भी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 50,855 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। इस दौरान चांदी वायदा 33 रुपए यानी 0.05 प्रतिशत चमककर 61,974 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,981 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »