29 Mar 2024, 13:04:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आठ लाख टन खरीफ धान की खरीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2020 12:53PM | Updated Date: Oct 6 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चालू वर्ष में खरीफ मौसम के दौरान चार अक्टूबर तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आठ लाख टन से अधिक धान की खरीद की गयी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार राज्यों में वर्ष 2020-21 के लिए धान की खरीद सुचारु रूप से चल रही है। चार अक्टूबर तक धान की कुल खरीद 8,00,389 टन हुई है।
 
इसमें लाभान्वित किसानों की कुल संख्या 62,518 है। राज्यों के प्रस्ताव के आधार पर, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और हरियाणा को खरीफ बिक्री मौसम के लिए 28.40 लाख टन दलहन और तिलहन की खरीद और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा केरल को 1.23 लाख टन गरी (बारहमासी फसल) की खरीद के लिए  मंजूरी प्रदान की गई है।
 
अन्य राज्यों के लिए, मूल्य  समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत दलहन, तिलहन और गरी की खरीद के प्रस्ताव प्राप्त होने पर अनुमोदन प्रदान किया जाएगा। चार अक्टूबर तक सरकार  ने अपनी नोडल एजेंसियों के माध्यम से 103.40 टन मूंग की खरीद की  है जिसका एमएसपी 74 लाख रुपये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »