28 Mar 2024, 17:48:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2020 1:46PM | Updated Date: Oct 4 2020 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डॉलर घटकर 542.02 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.38 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 545.04 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.52 अरब डॉलर घटकर 499.94 अबर डॉलर रह गया।
 
स्वर्ण भंडार भी 1.44 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 36 अरब डॉलर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय  मुद्रा कोष पास आरक्षित निधि 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.61 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार एक करोड़ डॉलर घटकर 1.47 अरब डॉलर हो गया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »