24 Apr 2024, 17:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता - जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:55PM | Updated Date: Sep 14 2020 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर कटौती की। इससे पहले रविवार को दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 14 पैसे घटकर 81.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
 
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 13-13 पैसे सस्ता हुआ। कोलकाता में इसकी कीमत 83.23 रुपये, मुंबई में 88.38 रुपये और चेन्नई में 84.72 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 15-15 पैसे कम होकर क्रमश: 72.78 रुपये और 76.28 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई में डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 79.29 रुपये और चेन्नई में 14 पैसे सस्ता होकर 78.12 रुपये प्रति लीटर बिका। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »