26 Apr 2024, 03:53:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी फिर हुआ महंगा - जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2020 4:09PM | Updated Date: Sep 7 2020 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव के बीच घरेलू स्तर पर आज सोने-चांदी की चमक बढ़ गई। मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना वायदा 182 रुपए यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 50,860 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना मिनी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 50,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी वायदा भी 759 रुपये यानी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68,025 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी मिनी 1.19 प्रतिशत चमककर में 67,800 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
 
अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से विदेशों में पीली धातु में नरमी देखी गई। सोना हाजिर 3.20 डॉलर टूटकर 1,930.30 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। चाँदी हाजिर भी 0.02 डॉलर की गिरावट में 26.89 डॉलर प्रति औंस पर रही। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,937.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »