28 Mar 2024, 22:49:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2020 5:51PM | Updated Date: Sep 3 2020 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव से घरेलू स्तर पर आज सोने-चांदी में गिरावट रही। मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज  (एमसीएक्स) में सोना वायदा 54 रुपए यानी 0.11 प्रतिशत टूटकर 50,767 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना मिनी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी वायदा भी 464 रुपए यानी 0.68 प्रतिशत लुढ़ककर 67,790 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी 0.70 प्रतिशत की गिरावट में 67,750 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और शेयर बाजारों की तेजी से निवेशकों की सुरक्षित धातु में निवेश की बजाय पूंजी बाजार में पैसा लगाया। इससे सोने की मांग कम हुई और यह दबाव में आ गया।
 
अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद में डॉलर मजबूत हुआ है और अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी लौटी है। विदेशों में सोना हाजिर 8.50 डॉलर टूटकर 1,933.35 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। चाँदी हाजिर भी 0.32 डॉलर की गिरावट में 27.11 डॉलर प्रति औंस पर रही। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 11 डॉलर फिसलकर 1,933.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »