29 Mar 2024, 21:33:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महीने के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतों ने आम आदमी को दिया झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 12:45AM | Updated Date: Sep 1 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हफ्ते के पहले दिन ही सोने और चांदी ने आम आदमी को झटका दिया है। दोनों धातुओं की कीमतें आज फिर बढ़ गई हैं। 51,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ चुका सोना फिर आम आदमी के हाथों से फिसलता दिखाई दे रहा है।

सोने की कीमत : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेटे सोना शुक्रवार के मुकाबले 228 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर 51405 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। सोने के साथ-साथ आज चंदी में भी जोरादर तेजी देखने को मिली है।

चांदी की कीमत : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक देशभर के सर्राफा बाजारों में चांदी के हाजिर भाव में शुक्रवार के मुकाबले 1682 रुपए प्रति किलो तक की बढ़तो देखने को मिली है। जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत 66516 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »