17 Apr 2024, 00:58:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री जन धन योजना के 6 साल हुए पूरे, अब तक खुले 40 करोड़...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:34PM | Updated Date: Aug 28 2020 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देश में 40 करोड़ 35 लाख बैंक खाते खोले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को योजना के छह वर्ष पूरे होने पर कहा कि छह साल पहले आज के दिन इस महत्वाकांक्षी योजना का श्रीगणेश, जिन लोगों के बैंक में खाते नहीं हैं उन्हें यह सुविधा मुहैया कराने के लक्ष्य से किया गया था। सरकार की यह पहल कई गरीबी उन्मूलन की सेवाओं की नींव जमाने में 'गेम चेंजर' साबित हुई और करोड़ों लोग इससे लाभान्वित  हुए।
 
मोदी ने ग्राफिक्स के जरिये योजना के आंकड़े जारी किए। इनके अनुसार योजना के पहले वर्ष में 17.90 करोड़ खाते खोले गए और दूसरे साल आंकड़ा बढ़कर 25.10 करोड़ पर पहुंच गया। तीसरे वर्ष में तीस करोड़ को पारकर 30.09 और चौथे साल 32.54 करोड़ खाते योजना के तहत खुल चुके थे। पांचवे साल संख्या 36.79 और छह वर्ष पूरा होने पर 40 करोड़ को लांघकर 40.35 करोड़ हो गई। योजना के तहत कुल खुले खातों में 63.6 प्रतिशत ग्रामीण और 36.4 शहरी क्षेत्रों में खुले।कुल खातों में से 55.2 प्रतिशत देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं के खोले गए जबकि 44.2 प्रतिशत अन्य के थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »