28 Mar 2024, 17:49:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:00PM | Updated Date: Aug 28 2020 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेजन के फाउंडर व सीईओ जेफ बेजोस की दौलत ने 200 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय मुद्रा के अनुसार यह लगभग 150 लाख करोड़ रुपए होगी। ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, जेफ बेजोस की नेटवर्थ बुधवार को 200 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। इसी के साथ बेजोस 200 अरब डॉलर संपत्ति वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए। टेस्ला इंक के शेयरों में उछाल आने से कंपनी के फाउंडर एलन मस्क की दौलत 101 अरब डॉलर हो गई है। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग अगस्त माह की शुरुआत में 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए थे। बुधवार को उनकी दौलत में 8.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।
 
बचपन में थी पैसों की तंगी
जेफ बेजोस आज भले ही अरबों के मालिक हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास पैसों की तंगी थी। जब वे 4 साल के थे तो पिता छोड़कर चले गए। मां ने दूसरी शादी की। उनका बचपन मां-बाप के प्यार के बिना ही गुजरा है। मां ने जब दूसरी शादी की, तो उनका पालन-पोषण नाना के यहां हुआ। पढ़ाई में अव्वल रहे जेफ हमेशा घर में पड़ी चीजों को खोलकर देखते थे और उन्हें फिर जोड़ देते थे। उनकी इसी लगन ने उन्होंने एक ऐसी कंपनी खड़ी कर दी और वे दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जेफ बेजोस का पूरा नाम जेफ प्रेस्टन बेजोस है। जेफ का जन्म 12 जनवरी 1964 में हुआ था। बेजोस एक अमेरिकन इंटरनेट आंत्रप्रेन्योर और इन्वेस्टर हैं।
 
1994 में की थी अमेजन की शुरुआत
जेफ बेजोस ने साल 1986 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और उसके बाद कंप्यूटर साइंस के फील्ड में काम किया। इसके बाद जेफ बेजोस ने फिटेल नामक कंपनी के लिए एक नेटवर्क बनाने का काम किया और फिर 1994 में न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक की यात्रा करने के बाद उन्होंने अमेजन की स्थापना की।
 
टॉप फाइव में हैं भारत के मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी इस माह दुनिया के टॉप 5 अमीर लोगों में शामिल होने वाले पहले एशियाई बने हैं। इस साल उनकी सपंत्ति 22.5 अरब डॉलर (लगभग 1671.67 अरब रुपए) बढ़ी है। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेक कारोबार में फेसबुक व सिल्वर लेक जैसी कंपनियों की ओर से किया गया हालिया निवेश सबसे बड़ी वजह रहा। बता दें कि मुकेश अंबानी से 9 गुना ज्यादा दौलत जेफ बेजोस की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »