29 Mar 2024, 02:52:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार ने किसानों को दिया तोहफा - गन्ने का FRP 10 रु. क्विंटल बढ़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 5:03PM | Updated Date: Aug 19 2020 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मोदी सरकार ने किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। देश के गन्ना किसानों को बुधवार को खुशखबरी मिली जब सरकार ने गन्ने की खरीद मूल्य को बढ़ाने का फैसला किया। सरकार ने गन्ने के खरीद मूल्य (FRP) में प्रति क्विंटल 10 रुपए का इजाफा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। 
 
 आपको बता दें कि गन्ने की खरीद मूल्य को Fair & Remunerative Price (FRP) के तौर पर घोषित किया जाता है। चीनी वर्षहर वर्ष 1 अक्टूबर से शुरू होकर अगले साल 30 सितंबर तक चलता है। पिछले साल ख़रीद मूल्य में बढ़ोतरी नहीं किए जाने का किसानों ने विरोध किया था। FRP वो मूल्य होता है जिस दर पर चीनी मिल किसानों से गन्ना खरीदती हैं।
 
गन्ना किसानों के करीब 20 हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। ऐसे में एफआरपी बढ़ाने का कितना फायदा किसानों को मिलेगा ये कह पाना बेहद मुश्किल होगा। किसानों के लिए आई खुशखबरी- मोदी सरकार के इस फैसले के बाद बाद गन्ना खरीद मूल्य 285 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इससे पहले 2019-20 में 2018-19 की तुलना में ख़रीद मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »