29 Mar 2024, 10:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बिहार में 3000 करोड़ की लागत से गंगा पर नये पुल का होगा निर्माण : गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 5:22PM | Updated Date: Jul 31 2020 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के पटना जिले में गंगा नदी पर 3000 करोड़ रुपये की लागत से नये चार लेन पुल का निर्माण कराये जाने की आज घोषणा की। गडकरी ने शुक्रवार को बिहार का लाइफलाइन माने जाने वाले महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद पटना जिले में गंगा नदी पर 3000 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन पुल का निर्माण कराये जाने की घोषणा की और कहा कि पांच किलोमीटर लंबे इस पुल की इस वर्ष अगस्त में निविदा आमंत्रित की जाएगी और अक्टूबर से इसके निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस महत्वाकांक्षी पुल का निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का काम काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। लेकिन, उन्हें खुशी है कि इस सेतु का पश्चिम भाग का निर्माण पूरा हो गया और आज इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सेतु के महत्व और जरूरत को देखते हुए उन पर हमेशा एक दबाव रहा कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाये। प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को संभव बना दिया। इसके पिलर को बिना तोड़े इसका सुपर स्ट्रक्चार तैयार कर लिया गया। इसमें 66 हजार टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »