20 Apr 2024, 14:41:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की नई सुविधा - 90 मिनट में घर आ जाएगा आपका सामान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2020 1:18PM | Updated Date: Jul 29 2020 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ई-कॉमर्स की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज अपनी हाइपरलोकल सेवा 'फ्लिपकार्ट क्विक' की शुरुआत करने की घोषणा की इस सेवा के तहत अब इसके ग्राहकों को केवल 90 मिनट में डिलीवरी मिलेगी। इस सर्विस के तहत फ्लिपकार्ट आप तक 90 मिनट में आपका सामान पहुंचा सकता है। इस सर्विस में आप 2 घंटे का स्लॉट अपनी सुविधानुसार बुक कर सकते हैं। कस्टमर इस सर्विस के तहत दिन भर में कभी भी ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।
 
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अगले 90 मिनट में ऑर्डर या अपनी सुविधा के अनुसार 2 घंटे का स्लॉट बुक करना होगा। ग्राहक दिन के किसी भी समय ऑर्डर दे सकते हैं और अपने ऑर्डर को सुबह 6 बजे से आधी रात के बीच कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, उपभोक्ताओं को इसके लिए 29 रुपए का भुगतान करना होगा। पहले चरण में इसकी शुरुआत बेंगलुरु से होगी। अगले कुछ महीनों में, इस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में किया जाएगा।
 
फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष संदीप करवा ने कहा, फ्लिपकार्ट क्विक के साथ - हमारी हाइपर लोकल क्षमता के साथ, हमारे पास सिर्फ एक क्लिक के साथ प्लेटफॉर्म पर पड़ोस के किराना स्टोर के पूरे नेटवर्क को एक साथ लाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि हाइपर लोकल क्षमता भारत के लिए एक बेहतरीन मॉडल है। क्योंकि घर पहले से ही उनके पड़ोस के किराना स्टोर के लिए इसका उपयोग किया जाता है। यह सेवा शुरू में बेंगलुरू में चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध होगी। उसके बाद वर्ष के अंत तक इसका विस्तार देश के छह बड़े शहरों तक कर दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »