20 Apr 2024, 02:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2020 12:17AM | Updated Date: Jul 29 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में पिछले सात कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद पहली गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली में सोना 187 रुपये की टूट के साथ 52,846 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि सोमवार को सोना 53,033 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई और 1,933 रुपये की टूट के साथ 64,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जबकि सोमवार को इसका भाव 66,230 रुपये प्रति किलो था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सात दिनों की तेजी के बाद सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने में तकनीकी सुधार आया और इसकी कीमत में 187 रुपये की गिरावट आई।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,923 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव हानि के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। उन्होंने कहा, ‘डॉलर में सुधार के कारण सोने में मुनाफावसूली देखी गई।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »