26 Apr 2024, 04:06:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई से भावनगर के लिए दोबारा उड़ान शुरू करेगी अलायंस एयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2020 3:08PM | Updated Date: Jul 26 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई अलायंस एयर 30 जुलाई से मुंबई और गुजरात के भावनगर के बीच दोबारा उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने रविवार को बताया कि यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होगी तथा रास्ते में दीव होते हुए जाएगी। इस मार्ग पर 70 सीटों वाले एटीआर 72 विमान का परिचालन किया जाएगा। 
 
उड़ान संख्या 9आई 623 सुबह 9.30 बजे मुंबई से रवाना होगी और 10.35 बजे दीव पहुंचेगी। दीव से 11.15 पर उड़ान भरकर यह दोपहर बाद 12.05 पर भावनगर हवाई अड्डे पर उतरेगी। वापसी की उड़ान संख्या 9आई 624 भावनगर से दोपहर बाद 12.45 बजे उड़ान भरकर 1.35 बजे दीव पहुंचेगी और दीव से अपराह्न 2.10 बजे रवाना होकर 3.15 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर उतरेगी। मुंबई से भावनगर का किराया 3,054 रुपए से और दीव से भावनगर का किराया 2,321 रुपये से शुरू होगा। एयर इंडिया की वेबसाइट से टिकट बुक कराये जा सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »