29 Mar 2024, 02:54:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को मिली राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2020 2:58PM | Updated Date: Jul 21 2020 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज आम जनता को महंगाई की मार से राहत मिली है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पिछले कई दिनों से डीजल की कीमतों में हो रही रूक-रूक कर बढ़ोतरी को आज विराम मिला। आज पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों को स्थिर रखा गया है। पिछले एक महीनें से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. दिल्ली में पेट्रोल 80.43 व डीजल  81.64 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 
दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। यह अक्तूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। देश में सबसे महंगा डीजल राजस्थान में बिक रहा है। जयपुर में एक लीटर डीजल का रेट आज 82 रुपये 35 पैसे है।  पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 22 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »