18 Apr 2024, 23:57:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्‍ली के बाद अब मुंबई में भी डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 1:42PM | Updated Date: Jul 17 2020 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी डीजल की कीमत ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, मुंबई में शुक्रवार को डीजल 16 पैसे महंगा होकर 79.56 रुपए प्रति लीटर बिका जो अब तक का उच्चतम भाव है। दिल्ली में जून से ही डीजल की महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। यहां डीजल की कीमत आज 17 पैसे बढ़कर 81.35 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल की कीमत ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई है।
 
कोलकाता में डीजल 16 पैसे बढ़कर 76.49 रुपए और चेन्नई में 15 पैसे महंगा होकर 78.37 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »