19 Apr 2024, 06:38:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक महीने में दोगुने हुए विमान ईंधन के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 8:16PM | Updated Date: Jul 1 2020 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज से विमान ईंधन के दाम करीब आठ प्रतिशत तक बढ़ा दिये हैं। इससे एक महीने में इसके दाम करीब दोगुने हो गये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 7.48 प्रतिशत बढ़कर 41,992.81 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले यहाँ इसकी कीमत 39,069.87 रुपये प्रति किलोलीटर थी। विमान ईंधन के मूल्य की समीक्षा हर पखवाड़े की जाती है।
 
गत 01 जून से इसके दाम लगातार तीसरी बार बढ़ाये गये हैं। इस दौरान मुंबई में इसकी कीमत 98.38 प्रतिशत, चेन्नई में 96.22 प्रतिशत, दिल्ली में 95.78 प्रतिशत और कोलकाता में 76.14 प्रतिशत बढ़ चुकी है। विमान सेवा कंपनियों के कुल व्यय में 35 से 40 प्रतिशत ईंधन के मद में खर्च होता है। कीमतों में तेज बढ़ोतरी से उन पर वित्तीय दबाव बढ़ेगा। एयरलाइंस लंबे समय से इसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की माँग कर रही हैं। पेट्रोल-डीजल के साथ विमान ईंधन को भी जीएसटी से बाहर रखा गया है। इस पर पुरानी व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क और राज्य सरकारें वैट लगाती हैं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »