26 Apr 2024, 00:57:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उड़ानें दुबारा शुरू होने के बाद 10 लाख लोगों ने की यात्रा : पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 2:48PM | Updated Date: Jun 13 2020 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू होने के बाद से यात्रा करने वालों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज बताया कि 25 मई को उड़ानें दुबारा शुरू होने के बाद 12 जून तक 11,500 से ज्यादा उड़ानों में 10 लाख से अधिक लोग सफर कर चुके हैं। शुक्रवार को भी सात सौ से अधिक उड़ानों का परिचालन हुआ जिनमें 68,146 यात्री अपने गंतव्यों को पहुँचे। कोविड-19 महामारी का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में घरेलू उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है। केंद्र सरकार ने नये दिशा-निर्देशों के साथ 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »