20 Apr 2024, 18:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आईआईएफएल से करोड़ रुपये का सोना गायब, कई कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 4:19PM | Updated Date: Jun 12 2020 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना गायब होने के मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक समेत कई कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने शुक्रवार को यहां बताया कि निजी फाइनेंस कंपनी इंडिया इंफोलाइन (आईआईएफएल) के झारखंड ट्रेजरी के प्रबंधक बप्पा आदित्य नियोगी ने गुरुवार की देर शाम जिले के चास थाने में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कंपनी ऑडिट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कंपनी की चास शाखा से ग्राहक का 22 पैकेट सोना गायब है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
 
उक्त सोने के बदले कंपनी ने ग्राहकों को ऋण दिया है। झा ने बताया कि मामले में वैल्लुवर अजय कुमार ठाकुर (मधुबनी, बिहार), पल्लवी सरकार, बोकारो के अमित कुमार, जियालहक,  विकास सिंह और ग्राहक सेवा प्रतिनिधि प्रकाश सिंह एवं पूर्व शाखा प्रबंधक आदित्य कुमार (भोजपुर, बिहार)  के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। चास पुलिस इस्पेक्टर अमिताभ राय ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच पड़ताल की गयी है। सीसीटीवी फुटेज से कई खुलासे की उम्मीद है। नामजद अभियुक्तों से जल्द पूछ-ताछ की जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »