26 Apr 2024, 05:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मंगलवार को 61 हजार यात्रियों ने भरी उड़ान : पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 5:52PM | Updated Date: Jun 10 2020 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नियमित घरेलू यात्री विमान सेवा 25 मई को दुबारा शुरू होने के बाद 16वें दिन मंगलवार को करीब 61 हजार लोगों ने यात्रा की। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया ‘‘घरेलू यात्री विमान सेवा का परिचालन निर्बाध तथा स्थिर गति से चल रहा है1 नौ जून को कुल 655 उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 60 हजार 845 यात्रियों ने सफर किया।’’ इससे पहले सोमवार को 703 उड़ानों में 69,483 यात्री अपने गंतव्य तक पहुँचे थे।
 
उड़ानें दुबारा शुरू होने के बाद से यह पहला मौका था जब एक दिन में सात सौ से अधिक उड़ानें रवाना हुईं थीं। यात्रियों की संख्या भी 08 जून को सर्वाधिक रही थी। कोविड-19 महामारी का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में घरेलू उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है। केंद्र सरकार ने नये दिशा-निर्देशों के साथ 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »