18 Apr 2024, 08:54:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

घरेलू उड़ान दुबारा शुरू होने के बाद से छह लाख ने की यात्रा : पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 4:40PM | Updated Date: Jun 7 2020 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नियमित घरेलू यात्री विमान सेवा 25 मई को दोबारा शुरू होने के बाद से शनिवार तक छह लाख से अधिक लोगों ने हवाई यात्री की है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज बताया कि दुबारा उड़ानें शुरू होने के बाद पहले 13 दिन में छह जून तक करीब सात हजार उड़ानों का परिचालन हुआ है जिनमें छह लाख से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक पहुँचे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 674 उड़ानों में 65,080 लोगों ने यात्रा की जो इन 13 दिनों में सर्वाधिक है।
 
कोविड-19 महामारी का संक्रमण नियंत्रित करने के  लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में घरेलू उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी  थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है। केंद्र  सरकार ने नये दिशा-निर्देशों के साथ 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री  उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी है। इससे पहले पांच जून को रिकॉर्ड 697 उड़ानों का परिचालन हुआ था जिनमें 64,500 यात्री अपने गंतव्य तक पहुँचे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »