20 Apr 2024, 08:31:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, मार्च 2021 तक कोई भी नई योजना नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 2:25PM | Updated Date: Jun 5 2020 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण देश की इकोनॉमी लगातार गिरती जा रही है। इस कारण से राजस्व का भारी नुकसान तो हुआ ही है, सरकार का खर्च भी बढ़ा है। इस हालात का प्रभाव सरकार की नई योजनाओं पर पड़ने लगा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने नई योजनाओं की शुरुआत पर रोक लगा दी है। वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा अगले मार्च, 2021 तक स्वीकृत नई योजनाओं की शुरुआत को रोक दिया है। कोरोना की लड़ाई में आर्थिक संकट से जूझ रहे वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए किसी नई योजना की शुरुआत पर रोक लगा दी है। ये रोक उन योजनाओं पर हैं जो स्वीकृत या मूल्यांकन श्रेणी में हैं। यह आदेश उन योजनाओं पर भी लागू होगा जिनके लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सैद्धांतिक अनुमोदन दे दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »