16 Apr 2024, 21:37:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विनिर्माण क्षेत्र में मई में भारी गिरावट, रिकॉर्ड स्तर पर हुई छंटनी : रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 6:58PM | Updated Date: Jun 1 2020 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के विनिर्माण क्षेत्र में इस साल अप्रैल की तुलना में मई में उत्पादन और नये ऑर्डरों में गिरावट बढ़ गयी तथा कंपनियों ने ऐतिहासिक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की। आईएचएस मार्किट द्वारा आज यहाँ विनिर्माण क्षेत्र के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की रिपोर्ट जारी की गयी। माह-दर-माह आधार पर जारी होने वाला सूचकांक मई में 30.8 दर्ज किया गया जिसका मतलब यह है कि अप्रैल की तुलना में विनिर्माण गतिविधियों में भारी गिरावट आयी है।
 
सूचकांक का 50 से कम रहना पिछले महीने के मुकाबले गिरावट को और 50 से ऊपर रहना वृद्धि को दर्शाता है जबकि 50 का अंक स्थिरता का द्योतक है। हालाँकि अप्रैल के मुकाबले गिरावट की रफ्तार मामूली रूप से कम रही। अप्रैल में सूचकांक 27.4 दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों ने मई में ऐतिहासिक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है। आईएचएस ने 15 साल पहले पीएमआई रिपोर्ट तैयार करनी शुरू की थी। कर्मचारियों की छंटनी की रफ्तार मई में इन 15 साल में सर्वाधिक रही। इससे पिछला रिकॉर्ड स्तर इसी साल अप्रैल में दर्ज किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »