28 Mar 2024, 16:57:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LIC की इस पॉलिसी से करोड़पति बनने का मौका, सिर्फ इतने साल निवेश पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 11:52AM | Updated Date: May 26 2020 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अगर आप LIC की कोई पॉलिसी लेने वाले हैं या पहले से चलाते आ रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है। हर आदमी अपने बजट और जरूरतों के हिसाब से पॉलिसी लेता है। यहां हम आपको एक ऐसी पॉलिसी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें निवेश करके आप रिटायरमेंट से पहले ही 1 करोड़ रुपए तक पा सकते हैं। इसके लिए कितना निवेश करना होगा और क्‍या शर्तें व नियम होंगे, हम बताएंगे।
 
 
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) देश की पुरानी व प्रतिष्ठित बीमा कंपनी है। देश के लाखों लोगों ने इसमें अपना पैसा इन्‍वेस्‍ट किया है। सबसे खास बात यही है कि इसमें पैसा डूबत में जाने के चांस बहुत कम होते हैं, इसलिए लोग एलआईसी में पैसा निवेश करते हैं। हम आपको जिस पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं उसका नाम है न्‍यू जीवन आनंद पॉलिसी जो कि गारंटीड रिटर्न देती है। यदि आप सर्विस क्‍लास उपभोक्‍ता हैं तो आप सेवानिवृत्ति से पहले ही इस योजना में निवेश करके एक करेाड़ रुपए तक बना सकते हैं। निवेशक को एक करोड़ रुपए तक का गारंटीड रिटर्न के अलावा इसमें नॉमिनी के लिए 40 लाख रुपए तक का रिस्‍क कवर भी दिया जाता है।
 
 
इस योजना में निवेश करने के लिए कम से कम 28 साल की आयु तय है। इस पॉलिसी की अवधि 25 साल तक की है। एलआईसी की सर्वाधिक बिकने वाली पॉलिसियों में यह योजना शामिल है।
 
 
यदि पॉलिसी धारक ने सभी प्रीमियम भरे हैं और पॉलिसी पूरी होने तक वह सकुशल एवं जीवित अवस्‍था में रहता है तो एलआईसी उसे मैच्‍योरिटी बेनेफिट यानी परिपक्‍वता का लाभ भी देती है। इसका उसे भुगतान किया जाता है। मान लीजिये आपने 25 साल तक सारे प्रीमियम भरे हैं तो आपको रिटायरमेंट के पहले 1 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा।
 
 
ऐसे तैयार होगी 1 करोड़ रुपए की राशि
 
DAB : 40,00000
 
Death Sum Assured : 5,000000
 
Basic Sum Assured : 4,000000
 
अगर आप वार्षिक प्रीमियम भरने के इच्‍छुक हैं तो इसके लिए आपको 180689 (172908+7781) रुपए जमा करने होंगे। यदि आप अर्धवार्षिक प्रीमियम के माध्‍यम से किश्‍त जमा करना चाहते हैं तो आपको 91309 (87377+3932) रुपए चुकाना होंगे। इसी प्रकार त्रैमासिक प्रीमियम तय है तो आपको मासिक 15379 (14717+662) रुपए चुकाना होंगे।
 
 
4.5 प्रतिशत टैक्‍स के साथ पहले साल की प्रीमियम
 
सालाना : 180689 (172908+7781)
 
छह माही : 91309 (87377+3932)
 
तीन माही : 46137 (44150+1987)
 
मासिक : 15379 (14717+662)
 
घटे हुए टैक्‍स के साथ पहले साल की प्रीमियम भरने के बाद
 
सालाना : 176798 (172908+3890)
 
छह माही : 45143 (44150+993)
 
तीन माही : 15048 (14717+331)
 
मासिक : 15379 (14717+662)
 
अनुमानित देय प्रीमियम कुल राशि
 
Sum Assured : 40,00,000
 
Bonus : 49,00,000
 
Final Additional Bonus : 18,00,000
 
 
इस प्रकार पॉलिसी की परिपक्‍वता यानी मैच्‍योरिटी होने पर पॉलिसी धारक को कुल 1 करोड़ 7 लाख रुपए का अनुमानित रिटर्न दिया जाएगा। मान लें अगर आप इस प्‍लान के अनुसार यदि 28 साल की आयु में 25 साल की अवधि या टर्म प्‍लान के तहत निवेश आरंभ करते हैं तो आप 53 साल तक की उम्र से पहले ही करोड़पति बन सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »