19 Apr 2024, 17:02:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LIC की यह धांसू पॉलिसी जिससे आप जल्द बन पाएंगे आप भी करोड़पति..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 11:26AM | Updated Date: May 24 2020 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़े जीवन बीमा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई अच्छी और सस्ती पॉलिसी और कई आकर्षक प्लान ला चुकी है इनमें से एक है एलआईसी का न्यू जीवन आनंद पॉलिसी 815। इस पॉलिसी के अंतर्गत ग्राहकों को दुगना फायदा पहुंचेगा। आइए आपको बताते हैं इस पॉलिसी के फायदों के बारे में इस पॉलिसी में निवेश पर इनकम टैक्स से राहत मिलेगी। दूसरा फायदा यह है कि रिस्क कवर पॉलिसी अवधि के बाद भी जारी रहेगी। यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि खत्म होने के बाद होती है तो भी उसे मृत्यु लाभ का भुगतान किया जाता है।
 
पॉलिसी लेने के लिए निर्धारित उम्र:  जीवन बीमा निगम थे न्यू आनंद पॉलिसी को 18 से 50 साल की उम्र तक के लोग ले सकते हैं। इस पॉलिसी के लिए कम से कम 18 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। पॉलिसी की निर्धारित अवधि: इस नई पॉलिसी की अवधि 25 से 53 साल है। न्यू जीवन आनंद पॉलिसी को आप ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। पॉलिसी की किस्त का भुगतान: पॉलिसी की किस्त को भरने के लिए तीन आधार दिए गए हैं- सालाना, छमाही और तिमाही और मासिक आधार पर भी प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इस पॉलिसी को खरीदने के 3 साल बाद आप अपनी पॉलिसी पर लोन भी ले सकते हैं।
 
मिलेगा पॉलिसी का लाभ इस प्रकार: उदाहरण के रूप में मान लीजिए कोई पॉलिसी धारक 28 साल की उम्र में इस पॉलिसी कौन लेता है और एक लाख  सम एश्योर्ड के लिए 25 साल का प्लान लेता है। ऐसे में उनका सालाना प्रीमियम 18,0689 रुपए होगा। पॉलिसी धारक को यह रकम 25 किस्तों में जमा करनी होगी। मैच्योरिटी पर पॉलिसी धारक को 1,07,00000 रुपए दिए जाएंगे। मिनिमम सम एश्योर्ड: इस पॉलिसी के आधार पर कम से कम 40,0000 लाख रुपए का सम एश्योर्ड देना जरूरी है और इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
 
बीमा धारक जितना चाहे उतना सम एश्योर्ड ले सकते हैं। मेच्योरिटी पर मिलेगा लाभ: समय शोर के साथ सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस बीमा धारक को प्राप्त होगा। अंतिम चरण में पहुंचने से पहले मृत्यु की स्थिति में: अगर पॉलिसी धारक की मौत खत्म होने से पहले ही हो जाती है, तो नॉमिनी को जो बीमा राशि दी जाएगी। वह बीमा राशि का 125 फ़ीसदी होगा। इसके साथ नॉमिनी को बोनस और अंतिम बोनस भी दिया जाएगा। कर में पहुंचेगा लाभ:आयकर नियम की धारा 80C के आधार पर प्रीमियम भुगतान करने पर टैक्स में बेनिफिट भी मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »