26 Apr 2024, 02:04:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसानों और मनरेगा में प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने पर जोर : वित्त मंत्री सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2020 4:48PM | Updated Date: May 14 2020 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान कोरोना संकट में परेशान किसानों प्रवासी मजदूरों समेत कई वर्गों के लिए राहत देने के लिए ऐलान करेंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि आज की कॉन्फेंस प्रवासी श्रमिकों, सड़क के किनारे स्टॉल या रेहड़ी लगाने वालों, छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार वालों और छोटे किसानों पर केंद्रित है। वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों ने 4 लाख करोड़ रुपये का लोन लिया। इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को बढ़ाकर 31 मई तक किया गया। 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी गरीबों के लिए भोजन और आवास मुहैया करवाया जा रहा है। शहरी इलाकों में रहने वाले बेघर लोगों को शेल्टर होम में तीन टाइम का खाना दिया जा रहा है। शेल्टर होम पर खर्च आने वाले पैसे को केंद्र सरकार दे रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »