16 Apr 2024, 20:39:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गेल इंडिया पाता ने कोरोना बचाव के लिए दी 50 लाख की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 7:54PM | Updated Date: Mar 31 2020 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कोरोना बचाव के  लिए गेल इण्डिया लिमिटेड पाता ने 50 लाख रूपये की मदद जिलाधिकारी को सौपीं है। विश्वस्तरीय कम्पनी गेल (इंडिया) लिमिटेड  पाता ने भी एक जिम्मेदार कॉरपोरेट होने के नाते प्रभावी पहल करते हुए,  सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों को गति देने के लिए अपनी सामाजिक  उत्तरदायित्व निधि से जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण को 50 लाख रूपये की राशि  प्रदान की है।  गेल के कार्यकारी निदेशक रवि  सोमेश्वरुडु ने मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से मिलकर 50 लाख रुपए की  राशि का ड्राफ्ट उन्हें  सौंपा। इस अवसर पर  पत्री नारायण राव  महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं एस के कटियार उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं  मानव संसाधन) भी उपस्थित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »