18 Apr 2024, 13:00:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार में 12 अरब डॉलर की गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 1:44PM | Updated Date: Mar 29 2020 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में करीब 12 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 470 अरब डॉलर से नीचे आ गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आयी है। इससे पहले 13 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.35 अरब डॉलर घटकर 481.89 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 11.98 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 469.91 अरब डॉलर रह गया।
 
इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 10.26 अरब डॉलर की कमी आई और सप्ताहांत पर यह 437.10 अरब डॉलर पर आ गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की बिक्री की जिससे स्वर्ण भंडार 1.61 अरब डॉलर घटकर 27.86 अरब डॉलर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 7.7 करोड़ डॉलर गिरकर 3.54 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार चार करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 1.41 अरब डॉलर पर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »