17 Apr 2024, 02:14:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक्वाव्हाइट ने ‘पेपा पिग’ और ‘हेलो किटी’ रेंज की लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:17AM | Updated Date: Mar 22 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेएचएस स्वेंडगार्ड लैबोरेटरीज लिमिटेड (जेएचएस) की अनुषंगी और बच्चों के ओरल केयर उत्पाद बनाने वाली कंपनी एक्वाव्हाइट ने दो लोकप्रिय कैरेक्टर के साथ बच्चों के ओरल केयर उत्पाद की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने पेपा पिग और हेला किटी के साथ गठजोड़ किया है और इन्हें अपने कैरेक्टर बेस्ड टूथब्रश और टूथपेस्ट की रेंज में जोड़ा है। पेपा पिग और हेलो किटी दोनों टूथब्रश में इनबिल्ट ऑटो ऑफ लाइट दी गई है।

यह बच्चों की ब्रशिंग के साथ ब्लिंक करती है और दो मिनट में अपने आप बंद हो जाएगी। दो मिनट ब्लिंक होने वाली यह लाइट बच्चों को उत्साहित करेगी और साथ ही उन्हें दिन में दो बार एक निश्चित समय तक ब्रश करने के लिए प्रेरित भी करेगी। आमतौर पर डेंटिस्ट मानते हैं कि बच्चों को दो मिनट तक ब्रश करना चाहिए। उसने कहा कि बच्चों को ध्यान में रखते हुए टूथब्रश को पूरी तरह वाटरप्रूफ और शॉकप्रूफ बनाया गया है। इसके अल्ट्रा सॉफ्ट ब्रश को विशेष रूप से बच्चों के दांतों और मसूढ़ों के लिए बनाया गया है।

वहीं इसका अगला हिस्सा भी इस तरह का है कि आसानी से बच्चों के दांतों पर और मुंह में एडजस्ट हो जाता है। एक्वाव्हाइट की अध्यक्ष नीतल नारंग ने कहा कि बच्चों के लिए कोई भी उत्पाद बनाना बहुत संवेदनशील काम है। उनकी मासूमियत को ध्यान में रखने के साथ ही उन्हें बेस्ट ओरल केयर देना भी सुनिश्चित करना होता है। इस उद्योग में अपनी तरह की अनोखी पहल के चलते एक्वाव्हाइट के उत्पादों को बड़ी स्वीकार्यता मिली है।  उन्होंने कहा कि हेलो किटी और पेपा पिग बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय कैरेक्टर हैं। इसलिए ये उत्पाद बच्चों को आकर्षित करेंगे और उन्हें ओरल हाइजीन की दिशा में सही कदम उठाने को प्रेरित करेंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »