19 Apr 2024, 13:36:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गोएयर कोरोना के कारण अपने कर्मचारियों को भेजेगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 12:23AM | Updated Date: Mar 20 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू विमानन कंपनी गोएयर ने कोरोना वायरस संकट के कारण अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है। उड़ानों की संख्या में कमी के कारण कंपनी क्रमिक आधार पर अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजेगी। सूत्रों ने जानकारी दी कि कंपनी किस्तों में कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत कटौती करने की भी योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस संकट की सबसे ज्यादा मार विमानन उद्योग पर पड़ी है। क्योंकि कई सरकारों ने यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं।
 
लोगों को यात्रा टालने या कम करने के परामर्श जारी किए हैं। कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के यात्रा को सीमित किया है। कंपनी ने कहा कि मौजूदा समय में हवाई यातायात में आ रही तेज कमी का उसने पहले कभी अनुभव नहीं किया था। इस देखकर कंपनी ने 17 मार्च से 15 अप्रैल तक अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है। गोएयर कुल 35 शहरों के बीच उड़ान सेवा देती है। इसमें आठ विदेशी स्थल भी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »