29 Mar 2024, 12:45:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार 24वें सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 1:25PM | Updated Date: Mar 15 2020 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 06 मार्च को समाप्त सप्ताह में 5.70 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी के साथ 487.24 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार 24वाँ सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। यह पहली बार 487 अरब डॉलर के पार पहुँचा है। इससे पहले 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का भंडार 5.42 अरब डॉलर बढ़कर 481.54 अरब डॉलर पर रहा था।
 
केंद्रीय बैंक के अनुसार, 06 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 5.31 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 451.14 अरब डॉलर पर पहुँच गया। पहली बार विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 450 अरब डॉलर के पार पहुँची है। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद जारी रखी जिससे स्वर्ण भंडार 32 करोड़ डॉलर बढ़कर 31 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि पाँच करोड़ डॉलर बढ़कर 3.66 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.5 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 1.45 अरब डॉलर हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »