25 Apr 2024, 17:18:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी गिरावट, नया रेट....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2020 3:26PM | Updated Date: Mar 14 2020 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तेल कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 52.5 रुपए की बड़ी कटौती की है। एक मार्च यानी आज से गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर 52.5 रुपए सस्ता हो गया है 858.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब में 805.50 रुपए में मिलेगा कारोबारियों को कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1465.50 रुपए चुनाने होंगे 5 किलो वाला सिलेंडर भी 18.50 रुपए सस्ता हुआ है इसकी कीमत अब 308 रुपए हो गई है।
 
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर का दाम 805.50 रुपए है कोलाकाता में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर का दाम 839.50 रुपए, मुंबई में 776.50 रुपए और चेन्नई में 826 रुपए है। उल्लेखनीय है कि फरवरी मध्य में गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपए बढ़ाए गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »