29 Mar 2024, 00:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्रेल ने जुटाये 40 लाख डॉलर की पूजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 3:06PM | Updated Date: Mar 13 2020 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेजी से बढ़ते लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म ट्रेल ने सिक्याओ कैपिटल सर्ज, फोज़न आरजेड कैपिटल और केटीबी नेटवर्क से 40 लाख डॉलर की पूंजी जुटाने की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि मौजूदा निवेशकों बीनेक्स्ट, डब्ल्यूईएच वेंचर्स और स्प्राउट वेंचर्स ने भी इस राउंड की फडिंग में भाग लिया। इस नए राउंड के निवेश को कंपनी में मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मजबूत करने में उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेल 2020 के अंत तक 10 नई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़कर दो तिहाई भारतीय बाजार में अपना विस्तार करने में निवेश करेगी।
 
ट्रेल के सह-संस्थापक प्रशांत सचान ने कहा कि आज के दौर में कई भारतीयों को अपनी भाषा में कंटेंट के लिए जूझना पड़ता है ताकि वे  ऑनलाइन खरीदारी के संबंध में सही निर्णय ले सकें। वे लाइफस्टाइल के विभिन्न हिस्सों से संबंधित उपयोगी जानकारी हासिल कर सकते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भारतीय भाषाओं में जानकारी और अनुभव साझा करने वाले लोगों की कमी नहीं है। ट्रेल पर लोग अपने अनुभवों को साझा करते हैं, जो अन्य लोगों को निर्णय लेने में मददगार होता है।
 
उन्होंने कहा कि यूजर इस प्लेटफॉर्म पर अपनी खास लाइफस्टाइल वीडियो साझा कर रहे हैं, जिसमें 78 फीसदी भागीदारी महिलाओं की है। ‘शॉप’ फीचर की मदद से यूजर वीडियो ब्लॉग्स या शॉर्ट वीडियो में दिखाए गए प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रेल में कंटेंट शेयर करने वाले यूजर को ब्रैंड से जोड़कर कमाई करने, बेहतर लिविंग बनाने और वैकेशन पर जाने जैसे अवसर मुहैया कराता है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »