29 Mar 2024, 05:27:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोरोना वायरस ने मुकेश अंबानी को लगाई चपत, 1.11 लाख करोड़ डूबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 12:25AM | Updated Date: Mar 13 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1 लाख 11 हजार करोड़ की सेंध लगा दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गुरुवार के कारोबार में 7.95 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे कंपनी के शेयर 52-सप्ताह के नए न्यूनतम स्तर पर आ गया है। गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के साथ ही रिलायंस का स्टॉक 7.95 प्रतिशत घटकर 1061.60 रुपये पर बंद हुआ। यह दिन के दौरान 52 सप्ताह के निचले स्तर 1,049.50 रुपये पर पहुंच गया था। चालू कैलेंडर वर्ष में इसका लाभांश 28 प्रतिशत गिर गया है, इसी अवधि में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 15.2 बिलियन डॉलर (1.11 लाख करोड़ रुपये) की सेंध लगी है। गुरुवार को बीएसई इंडेक्स पर कंपनियों का मार्केट कैप 1,26,00,369.46 करोड़ रुपए रह गया।  बुधवार को मार्केट कैप 1,37,13,558.72 करोड़ रुपए था। इस लिहाज से निवेशकों को 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »