29 Mar 2024, 15:47:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंफोसिस के 3 कर्मचारी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 5:29PM | Updated Date: Mar 9 2020 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। सॉफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के तीन कर्मचारियों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पुलिस ने कहा कि ये तीनों अवैध तरीके से करदाताओं से संपर्क करते थे और टैक्स में छूट दिलाने के नाम पर पैसे मांगते थे। बेंगलुरू के दक्षिण-पूर्व डिवीजन के पुलिस उपायुक्त जोशी श्रीनाथ महादेव ने आईएएनएस को बताया कि करदाताओं को संपर्क करने और उन्हें कुल राशि के चार फीसदी के बदले में कर छूट दिलाने का वादा करने के कारण इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
 
महादेव ने इनकी पहचान बेंगलुरू स्थित इंफोसिस के रेणुगुंटा कल्याण कुमार, प्रकाश और देवेश्वर रेड्डी के तौर पर की है। महादेव ने आगे बताया कि शहर की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीसीपी ने बताया कि आयकर विभाग और इंफोसिस के बीच एक अनुबंध था, जिसके तहत कंपनी के कर्मचारियों को करदाताओं की गुप्त जानकारियां दी जाती थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »