19 Apr 2024, 20:00:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होली के मौके ये कंपनी दे रही जबरदस्त छूट, जल्‍द पूरा होगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2020 12:34AM | Updated Date: Mar 8 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी विमान सेवा कंपनी एमिरेट्स ने होली के मौके पर चार दिन की सेल की घोषणा की है जिसके तहत यूरोप, मॉरिशस और सिशेल्ज के किराये पर 10 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। कंपनी ने बताया कि सेल के तहत 13 मार्च से 30 नवंबर के बीच की यात्रा के लिए 09 मार्च तक टिकट बुक कराये जा सकते हैं।
 
इन पर यात्रियों को 10 फीसदी की छूट मिलेगी। यूरोप, मॉरिशस और सिशेल्ज से अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई आने या इन भारतीय शहरों से वहाँ जाने के टिकट पर यात्रियों को छूट का लाभ मिल सकेगा। एयरलाइन ने बताया है कि होली के अवसर पर 09 और 10 मार्च को उसकी उड़ानों में यात्रियों को ठंडाई और विशेष मिठाइयाँ दी जायेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »