मुंबई। ब्रिटेन में हाई कोर्ट ने भारत के हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। नीरव मोदी को लंदन के होल्बोर्न इलाके से पिछले साल 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया था। वह करीब 7 महीने से लंदन की वांड्सवर्थ जेल में हैं। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर न चुकाने के आरोप हैं। इसे भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला भी माना जाता है। भारत ने ब्रिटेन से नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की मांग भी की है। नीरव मोदी 2018 से ब्रिटेन में हैं।