29 Mar 2024, 21:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2020 10:22PM | Updated Date: Mar 2 2020 10:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने देश में प्याज की कीमतों में आ रही कमी के कारण 15 मार्च से इसके निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सोमवार को यहाँ जारी परिपत्र में कहा गया कि अभी हर किस्म के प्याज का निर्यात प्रतिबंधित है, लेकिन 15 मार्च से यह प्रतिबंध हटाया जा रहा है। इसके बाद देश में उत्पादित प्याज का निर्यात किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि करीब चार महीने पहले जब प्याज की कीमतों में भारी तेजी आने लगी थी तब इसके निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया गया था। देश में इसकी कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने पर इसका आयात किये जाने लगा था, लेकिन अब इसकी कीमतों में कमी आ गयी है और अभी इसकी औसत खुदरा कीमत करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालाँकि अभी से प्याज उत्पादकों को उनके उत्पाद के उचित मूल्य नहीं मिलने की खबरें आने लगी है। यह मुद्दा संसद में ही बजट सत्र के पहले चरण में उठा था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »