29 Mar 2024, 10:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 105 रुपए मजबूत, चांदी 810 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 5:04PM | Updated Date: Feb 26 2020 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 105 रुपये चमककर 43,910 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। वहीं, औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चाँदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी। यह 810 रुपये लुढ़ककर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 48,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 7.80 डॉलर फिसलकर 1,647.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.50 डॉलर की बढ़त में 1,650.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ का संक्रमण बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की चमक बढ़ी है। इससे इसके कीमतों में मजबूती देखी गयी। चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की बढ़त में 18.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »