29 Mar 2024, 21:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यूरोप की मेडीकवर ग्लोबल की भारत में विस्तार योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 5:43PM | Updated Date: Feb 19 2020 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूरोप की एक प्रमुख हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता कंपनी मेडीकवर ग्लोबल ने भारत में अपने कारोबार को विस्तार करने की योजना बनायी है जिसके तहत अपनी मौजूदा क्षमता में 1000 नए बेड जोड़ेगी। राजधानी दिल्ली में 6 फर्टिलिटी क्लीनिक और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 4 अन्य क्लीनिक संचालित कर रही इस कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह समूह वर्तमान में भारत में 11 अस्पतालों का संचालन कर रहा है और देश में एक अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बनने के लिए कई इकाइयों को जोड़ने की प्रक्रिया में है।
 
भारत मेडीकवर ग्लोबल के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र बिंदु बनकर उभरा है और यह तेजी से बढ़ते बाजार में निवेश करना जारी रखेगा। समूह 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा और नेल्लोर में एमओआई सुविधा सहित आगामी परियोजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रेड्रिक रैगमार्क ने कहा कि भारत में बहुत अवसर है।
 
मेडीकवर ग्लोबल भारत में गुणवत्ता, प्रोसेस ओरिएंटेड, पेशेंट-सेंट्रिक हेल्थकेयर सर्विस देने के लिए अपनी क्लास में सर्वश्रेष्ठ तकनीक, पूंजी, विश्व-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उत्कृष्ट सेवाएँ लाएगा। इस बाजार में अगले कुछ दशकों में जबरदस्त वृद्धि होगी और मेडीकवर ग्लोबल इस अवसर का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 
वर्तमान में, नेल्लोर, हैदराबाद, कुरनूल, विशाखापत्तनम में मेडीकवर संचालित किया जा रहा है। समूह हैदराबाद में 500 बेड के अस्पताल का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत कर रहा है और आंध्र प्रदेश में 500 बेड, विशाखापत्तनम में 200 बेड और श्रीकाकुलम में 300 बेड बढ़ाने की प्रक्रिया में है। वर्ष 2020 के अंत तक भारत में 3000 बेड वाले अस्पतालों का परिचालन करेगा और इसमें 10,000 से अधिक कर्मचारी होंगे।
 
मेडीकवर इंडिया के अध्यक्ष डॉ अनिल कृष्ण ने कहा कि पूंजी निवेश के साथ उनकी कंपनी पूंजी, प्रक्रियाओं और स्वचालन में नवीनता लाने की तैयारी कर रही है जो दूर-दराज़ के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व स्तर के बुनियादी ढाँचे को भारत में लाने और यहाँ के रोगियों के लिए उपलब्ध करवाने के लिए मेडीकवर के पास सभी तरह का आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »