29 Mar 2024, 11:52:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 473 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 1:18PM | Updated Date: Feb 16 2020 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति बढ़ने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 20वें सप्ताह बढ़ता हुआ सात फरवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 473 अरब डॉलर पर पहुँच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 07 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.70 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार 20वां सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 4.61 अरब डॉलर बढ़कर 471.30 अरब डॉलर पर रहा था।
 
केंद्रीय बैंक के अनुसार, 07 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.94 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 439.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की बिक्री की जिससे स्वर्ण भंडार 21.8 करोड़ डॉलर घटकर 28.78 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.60 करोड़ डॉलर घटकर 3.60 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.44 अरब डॉलर रह गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »