19 Apr 2024, 17:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 अरब डॉलर खर्च कर डेल्टा बनेगी पहली कार्बन निरपेक्ष एयरलाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:38AM | Updated Date: Feb 15 2020 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अटलांटा। अमेरिकी विमान सेवा कंपनी डेल्टा एयरलाइंस ने एक अरब डॉलर (करीब 7100 करोड़ रुपये) खर्च कर दुनिया की पहली कार्बन निरपेक्ष विमान सेवा कंपनी बनने की योजना बनायी है। एयरलाइन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। उसने बताया कि वह अगले 10 साल में नवाचार तथा प्रौद्योगिकी विकास एक अरब डॉलर खर्च कर अपना कार्बन उत्सर्जन घटायेगी और पूरी तरह पूरी तरह कार्बन निरपेक्ष कंपनी बनेगी। डेल्टा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एड बास्टियन ने कहा कि लोगों को संपर्क साधन मुहैया कराने के साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।
 
अब समय आ गया है कि हम इस दिशा में अपना निवेश बढ़ायें और डेल्टा की पूरी टीम मिलकर इस महत्वाकांक्षी प्रतिबद्धता को हासिल करे। विमान सेवा कंपनियों के लिए मौजूदा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में डेल्टा अच्छा मुनाफा कमा रही है। उसने आज ही अपने कर्मचारियों को मुनाफे में से 1.6 अरब डॉलर दिये हैं। बास्टियन ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा से ज्यादा बड़ी कोई चुनौती नहीं है जिसमें नवाचार बढ़ाने की जरूरत है। हम इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुये अपने कारोबार के हर पहलू की समीक्षा कर रहे हैं।
 
अभी हमारे पर भले ठोस समाधान न हो लेकिन जिस बड़े पैमाने पर समय और धन का निवेश कर रहे हैं आने वाले समय में अपेक्षित परिणाम सामने आयेंगे। कंपनी ने बताया कि कि कार्बन डाईऑक्साइड के वैश्विक उत्सर्जन का दो प्रतिशत विमानन उद्योग की वजह से होता है। डेल्ट एयरलाइंस के कुल कार्बन उत्सर्जन में 98 प्रतिशत विमानों से होता है। इसलिए कंपनी मौजूदा विमान ईंधन की जगह पर्यावरण के अनुकूल विमान ईंधन अपनायेगी। साथ ही वह अपने बेड़े की ईंधन दक्षता बढ़ाने यानी ईंधन खपत कम करने पर भी ध्यान देगी। नई प्रौद्योगिकी अपनाने के साथ वह वृक्षारोपण, भूमि संवर्द्धन, घास क्षेत्र का संरक्षण तथा अन्य ऐसे काम में योगदान देगी जो कार्बन अवशोषण में सहायक हो सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »