25 Apr 2024, 17:09:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीन हवाई अड्डों का संचालन अडाणी समूह को मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 4:10PM | Updated Date: Feb 14 2020 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अहमदाबाद, लखनऊ और मेंगलुरु हवाई अड्डों का संचालन अधिकार 50 साल के लिए अडाणी समूह को मिल गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने आज बताया कि अडाणी समूह की इकाइयों के साथ तीनों हवाई अड्डों के लिए आज कॉन्सेशन समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इन हवाई अड्डों का संचालन निजी सार्वजनिक भागीदारी के आधार पर किया जायेगा। अडाणी समूह के पास हवाई अड्डों के संचालन, प्रबंधन और विकास का अधिकार होगा। इन हवाई अड्डों से प्राप्त आय पर कंपनी का अधिकार होगा।
 
अडाणी समूह ने पहली बार हवाई अड्डा क्षेत्र के कारोबार में कदम रखा है। उसने बताया कि उसकी इकाइयों अडाणी लखनऊ हवाई अड्डा लिमिटेड, अडाणी अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड और अडाणी मेंगलुरु हवाई अड्डा लिमिटेड ने तीनों हवाई अड्डों के लिए संबंधित अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता 50 साल के लिए किया गया है। एएआई ने पिछले साल छह हवाई अड्डों का संचालन निजी सार्वजनिक भागीदारी के तहत निजी कंपनियों को सौंपने के लिए निविदा जारी की थी।
 
इसमें अहमदाबाद, लखनऊ और मेंगलुरु के अलावा जयपुर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम् हवाई अड्डे शामिल थे। सभी छह हवाई अड्डों के लिए अडाणी समूह सफल बोली दाता रहा था। इनमें तीन हवाई अड्डों के लिए आज समझौते पर हस्ताक्षर हुये। एएआई ने बताया कि संचालन अधिकार के बदले अडाणी समूह से उसे जो एकमुश्त राशि मिलेगी उसका इस्तेमाल पुराने हवाई अड्डों के संचालन एवं विकास तथा छोटे हवाई तथा नये हवाई अड्डे बनाने के लिए किया जायेगा। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »