28 Mar 2024, 16:50:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी में आई गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 3:27PM | Updated Date: Feb 14 2020 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोने पर दबाव रहा और यह शुक्रवार को 45 रुपये फिसलकर 42,070 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चाँदी 25 रुपये की गिरावट के साथ 47,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 1.25 डॉलर टूटकर 1,575.80 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।
 
इससे पहले शुरुआती कारोबार में यह डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,577.89 डॉलर प्रति औंस तक पहुँचने में कामयाब रहा था, लेकिन कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर बँधी उम्मीद से यह बाद में दबाव में आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की नरमी के साथ 1,578.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के विपरीत चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 17.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »