24 Apr 2024, 12:24:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिगो का 'वेलेंटाइन डे' ऑफर - मात्र 999 रु. में करें हवाई सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:18PM | Updated Date: Feb 12 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विमानन कंपनी इंडिगो ने वैलेंटाइंस डे के मौके पर टिकटों की सेल का ऐलान किया है। टिकटों की यह सेल 11 फरवरी से 14 फरवरी 2020 तक रहेगी। सेल के तहत भारत के अंदर 999 रुपये के शुरुआती हवाई किराए पर सफर किया जा सकेगा। यह शुरुआती किराया वन वे है और ऑल इन्क्लूसिव है। कंपनी ने बयान में कहा कि वैलेंटाइन सेल में वह डिस्काउंटेड किराए पर 10 लाख सीटों की पेशकश कर रही है।
 
11-14 फरवरी के बीच कराई गई बुकिंग्स पर 1 मार्च से लेकर 30 सितंबर 2020 तक हवाई सफर किया जा सकेगा। इंडिगो की सेल में टिकट को विमानन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कराया जा सकता है। इंडिगो का यह ऑफर डोमेस्ट्रिक ट्रैवेल पर वनवे, राउंड ट्रिप और मल्टी सिटी बुकिंग्स पर लागू है। लेकिन, ग्रुप बुकिंग्स के लिए सीधे मनाही है। यानी यह ग्रुप बुकिंग्स पर लागू नहीं होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »