18 Apr 2024, 07:22:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना हुआ सस्‍ता, चांदी मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 3:14PM | Updated Date: Feb 11 2020 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 150 रुपये लुढ़ककर 41,870 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। लगातार तीन दिन मजबूत होने के बाद सोने में गिरावट देखी गयी है। विदेशों में सफेद धातु में रही तेजी के दम पर स्थानीय बाजार में भी चाँदी 300 रुपये चमककर 47,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.05 डॉलर की गिरावट के साथ 1,569.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.20 डॉलर लुढ़ककर 1,571.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित चीन में दुबारा फैक्टरियों में काम शुरू करने के प्रयासों के मद्देनजर सुरक्षित निवेश के रूप में पीली धातु का आकर्षण कम हुआ है। इससे सोने में गिरावट रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर चमककर 17.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »